Ramayan TRP List :-इस कारण से टॉप-5 में पहुंचा रामायण, 1st नंबर पर है दूरदर्शन का ये शो

लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामायण को लोगों ने काफी पसंद किया और टीआरपी के आधार पर रामायण ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। कई हफ्तों तक यह टीआरपी रैंकिंग में टॉप 5 में बना रहा और कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। दूरदर्शन पर भले ही अब रामायण का प्रसारण खत्म हो चुका है और अन्य चैनलों पर एक बार फिर प्रसारण होने पर भी लोग इन्हें देखना पसंद कर रहे हैं। इस हफ्ते की टीआरपी रैंकिंग में रामायण टॉप 5 में शामिल है।

जी हां, बार्क की ओर से वीक-25 की टीआरपी रैंकिंग जारी कर दी गई है, जिसमें दूरदर्शन, महाभारत और रामायण ने भी अपना स्थान बनाया है। अगर ओवरऑल कैटेगरी की बात करे तो इस हफ्ते पहले स्थान पर दूरदर्शन का कार्यक्रम श्रीकृष्णा रहा है, जो पिछले कुछ हफ्तों से टॉप-5 में बरकरार है। इसके बाद दूसरे स्थान पर है स्टार प्लस पर प्रसारित हो रही ‘महाभारत’। आपको बता दें कि स्टार प्लस पर बीआर चोपड़ा की रामायण नहीं है, जिसका प्रसारण दूरदर्शन पर हुआ था।

वहीं, तीसरे स्थान पर दंगल का शो ‘महिमा शनिदेव की’ है। चैनल दंगल के कई कार्यक्रम टीआरपी टॉप-5 में बने रहते हैं। हालांकि, इस बार दंगल के एक सीरियल को ही टॉप-5 में जगह मिली है। वैसे यह शो पिछले हफ्ते भी तीसरे स्थान पर था। इसके बाद चौथे स्थान पर दंगल की रामायण नहीं, बल्कि स्टार प्लस पर प्रसारित हो रही रामानंद सागर की रामायण ने जगह बनाई है। अभी इस दौरान शो में राम-रावण का युद्ध शुरू होने वाला है, जिसकी वजह से लोग उत्सुकता से देख रहे है।

पांचवें स्थान पर स्टार उत्सव के कार्यक्रम ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने जगह बनाई है। पिछले कई हफ्तों से धर्म आधारित शो को लोग काफी पसंद किया जा रहा है और लोग रामायण, महाभारत श्रीकृष्णा आदि देख रहे हैं। साथ ही अन्य एंटरटेनमेंट कार्यक्रम के फ्रैश एपिसोड भी शूट नहीं हो पा रहे थे, ऐसे में दर्शक इन्हें कम पसंद कर रहे थे।

E-Paper