6 लाख 48 हजार से अधिक मामले, 4 लाख मरीज करीब हुए है ठीक

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के पिछले 24 घंटे में  22,771 मामले सामने आए और 442 लोगों की मौत हो गई। यह एक दिन में सामने आया सबसे ज्यादा मामला है।  देश में अब तक  6,48,315 मामले सामने आ गए हैं और इनमें से 2,35,433 एक्टिव केस है और  3,94,227 संक्रमण से उबर गए हैं।

वहीं 18,655 लोगों की मौत हो गई।  कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 1,92,990 हो गई है। इनमें से 79,927 एक्टिव केस हैं और 1,04,687 मरीज ठीक हो गए हैं और 8376 लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में 1,02,721 मामले सामने आ गए हैं।

इनमें से 42,958 एक्टिव केस हैं और 58,378 मरीज ठीक हो गए हैं। 1385 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं दिल्ली में 94,695 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 26,148 एक्टिव केस हैं। 65,624 मरीज ठीक हो गए हैं। 2923 लोगों की मौत हो गई है।

E-Paper