सोने की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आज का रेट

सोने-चांदी की वायदा कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने की वायदा कीमत शुक्रवार सुबह 0.35 फीसद या 170 रुपये की गिरावट के साथ 47,988 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव इस समय एमसीएक्स पर 0.33 फीसद या 161 रुपये की गिरावट के साथ 48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। सोने के घरेलू हाजिर भाव में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई थी। यह गुरुवार को 488 रुपये की गिरावट के साथ दिल्ली में 49,135 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। शुक्रवार सुबह एमसीएक्स पर चार सितंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव 0.28 फीसद या 138 रुपये की गिरावट के साथ 49,066 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, वैश्विक स्तर पर शुक्रवार सुबह चांदी की वायदा कीमत में गिरावट और हाजिर कीमत में बढ़त देखी गई। गौरतलब है कि गुरुवार को चांदी में 1,168 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी, जिससे भाव 50,326 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.26 फीसद या 4.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,785.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव शुक्रवार सुबह 0.05 फीसद या 0.88 डॉलर की गिरावट के साथ 1,774.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

उधर चांदी की वैश्विक वायदा कीमत शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर 0.20 फीसद या 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 18.29 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 0.35 फीसद या 0.06 डॉलर की बढ़त के साथ 18.02 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

E-Paper