सुशांत राजपूत की एक्ट्रेस संजना सांघी ने मुंबई व बॉलीवुड छोड़ने पर दी अपनी सफाई,

 बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनसे जुड़े सभी लोग चर्चा में हैं। वहीं उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ की एक्ट्रेस संजना सांघी भी सुशांत सिंह के निधन के बाद से लगातर चर्चा में हैं। बीतें दिनों सुशांत के सुसाइड को लेकर संजना से मुंबई पुलिस ने पूछताछ की थी। वहीं इसी के बाद संजना सांघी ने अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में आई थीं। संजना ने अपने इस पोस्ट में मुंबई को अलविदा कहने की बात लिखी थी। जिसके बाद सभी को लगा था कि अब वह मुंबई वापस नहीं आएंगी। वहीं अब संजना ने बॉलीवुड और मुंबई छोड़ने की बात पर सफाई दी है।

एक्ट्रेस संजना सांघी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर घर यानी दिल्ली  वापस जाने के बारे में जानकारी देते हुए इस बात की ओर इशारा किया था कि अब वह शायद ही मुंबई वापस लौटें। वहीं अब उन्होंने एक और लेटेस्ट पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘अरे अरे ! काफी कुछ इंटरप्रेट हो गया मेरी पिछली स्टोरी से। वहीं जब मैंने अपनी पोस्ट को फिर से पढ़ा, तब मैं समझी कि ऐसा मतलब क्यों निकाला गया। मैंने हमेशा के लिए किसी भी चीज को अलविदा नहीं कहा था- न मुंबई को और न ही किसी और चीज को।’

आपको बता दें कि संजना सांघी और सुशांत सिंह की फिल्म ‘दिल बेचारा’ अगले महीने 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। हालांकि उनके फैंस और कुछ स्टार्स चाहते थे उनकी ये स‍िनेमाघरों में र‍िलीज हो। लेकिन, मेकर्स ने डिज्नी हॉटस्टार पर उनकी फिल्म रिलीज करने का फैसला लिया है।

E-Paper