जानिए क्यों कटरीना ने सरोज खान के साथ काम करने से क्यों किया था मना,

सरोज खान ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में सरोज ख़ान ने आखिरी सांस ली, कोरियोग्राफर की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। मुंबई के मलाड के कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया गया। सरोज़ खान बॉलीवुड की नामी करियोग्राफ थीं। शायद की बॉलीवुड की कोई ऐसी नाम एक्ट्रेस और एक्टर होंगे जिन्हें सरोज ख़ान ने डांस ने सिखाया हो। रेखा से लेकर माधुरी, शिल्पा तक… सरोज ने सबको अपनी ताल पर नचाया था। लेकिन बीते कुछ सालों में सरोज ख़ान करियर अब ढलान लेने लगा था। लंबे वक्त बाद कोरियोग्राफर को काम मिला भी तो कटरीना कैफ की वजह से वो भी छिन गया।

एक इंटरव्यू में कोरियोग्राफर ने बताया था कि फिलहाल उनके पास कोई काम नहीं है। साल 2018 में रिलीज़ हुई ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में सरोज को कटरीना कैफ को कोरियोग्राफ करने का मौका भी मिला तो एक्ट्रेस ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया। सरोज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, ‘मुझे पहले ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में कटरीना के गाने की कॉरियोग्राफी करनी थी। लेकिन, कटरीना बिना रिहर्सल के डांस करने को तैयार नहीं हो रही थीं।
इस वजह से मुझे रिप्लेस कर दिया गया और प्रभुदेवा ने कटरीना कैफ के गाने की कोरियोग्राफी की’। हालांका इसके बाद साल 2019 में सरोज को फिर काम मिला। पिछले साल सरोज ख़ान ने करण जौहर की फिल्म कलंक में माधुरी दीक्षित पर फिल्म सॉन्ग ‘तबाह हो गए’ को कोरियोग्राफ किया था। सरोज इस गाने को कर के बहुत खुश थीं। ये बात तो सभी जानते हैं कि माधुरी, सरोज की फेवरेट स्टूडेंट थीं।
E-Paper