चीन में सिचुआन प्रांत में बाढ़, 12 लोग की मौत साथ 10 हुए घायल

दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। इससे यहां कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार यहां के अधिकारियों ने कहा है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल सकता है।

सिचुआन की मियानिंग काउंटी में में शुक्रवार और शनिवार को तूफान के कारण बाढ़ आ गई। इससे सबसे ज्यादा यिहाई टाउनशिप प्रभावित हुआ है। काउंटी सरकार ने इसकी जानकारी दी है। बाढ़ के कारण एक राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया, जहां दो वाहन नदी में डूब गए । 7,705 लोगों इलाके से बाहर निकाल लिया गया है। यह क्षेत्र एक सीधी पहाड़ी पर स्थित है, जो तिब्बती पठार, चीन की प्रमुख नदियों के उद्गम स्थल तक जाता है।

आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने रविवार को कहा, राष्ट्रीय स्तर पर जून की शुरुआत से बाढ़ ने अब तक 78 लोगों की  जान ले ली है या वे लापता हैं। इससे 100,000 से अधिक घर ध्वस्त या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे प्रत्यक्ष रूप से 25 अरब युआन ( 3.5 अरब यूएस डॉलर ) से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।

मौसमी बाढ़ से हर साल चीन काफी व्यापक रूप से प्रभावित होता है। अधिकारियों ने बांध के माध्यम से नुकसान को कम करने की मांग की है। हाल के वर्षों में चीन की बाढ़ से सबसे भंयकर तबाही 1998 में हुई थी, जब 2,000 से अधिक लोग मारे गए थे और लगभग 30 लाख घर ध्वस्त हो गए थे।

E-Paper