पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

डीजल और पेट्रोल के लगातार बढ़ते दाम तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य व केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।

मुनीकीरेती क्रांति चौक पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हिमांशु विजलवाण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष महावीर खटोला ने कहा कि वर्तमान में कच्चे तेल के दाम न्यूनतम स्तर पर होने के बावजूद भी तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। कहा कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण आज डीजल के दाम पेट्रोल से भी ऊपर हो गए है।

उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं पर फर्जी मुक़दमे दर्ज कराने पर भी सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर विनोद विजलवान, दिनेश सकलानी, संतोष पैन्यूली, दीपक खत्री, अनिल रावत, अर्जुन डंगवाल, धर्म जोशी, कुलदीप उनियाल, रोहित चौहान, शुभम शर्मा, सुषील पयाल, लक्षमण राजभर, आशीष श्रीवास्तव, आकाश स्वामी, शाहिल शर्मा आदि उपस्थित थे।

E-Paper