
बिहार में अभी गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं और मानसून के आने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर बिहार सहित सूबे में 15 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना है। यह जानकारी समस्तीपुर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने दी। उन्होंने कहा कि अभी दो दिनों में उत्तर-पूर्वी भारत के असोम, त्रिपुरा, मेघालय में मानसून सक्रिय होगा। बिहार में 15 जून को इसका बिहार में प्रवेश होगा।
मानसून सक्रिय होने पर लगभग 1000 मिलीमीटर बारिश होती है। पूरे साल में सामान्य बारिश 1200 से 1220 मिलीमीटर होती है। करीब 80 फीसद बारिश मानसून में होती है। सामान्य बारिश दक्षिण बिहार की तुलना में उत्तर बिहार में ज्यादा होती है।
जानिए आज कैसा है जिलों में मौसम का हाल….
-दरभंगा में भी सुबह से कड़ी धूप है।
-कटिहार में तेज धूप के साथ उमस है।
-हाजीपुर में कड़ी धूप है।
-पूर्णिया में तेज धूप है।
-सीतामढ़ी में सुबह से कड़ी चिलचिलाती धूप है।
-कटिहार में मौसम अभी सामान्य है।
-अररिया मॆ सुबह से ही धूप है I
-लखीसराय में सुबह से कड़ी धूप और भीषण गर्मी है।
-भागलपुर में सुबह से कड़ी धूप है।
-सुपौल में भी सुबह से तेज धूप है।
-मधेपुरा में धूप है।
– नवादा में धूप है।
-बाँका में धूप है
-बगहा में भी धूप है।
-बेतिया में धूप है।
– समस्तीपुर में तेज धूप है।
– शिवहर में तेज धूप है।
– मुजफ्फरपुर में तेज धूप है।
-रकसौल में तेज धूप है।
-किशनगंज में धूप है।
-औरंगाबाद में तेज धूप है।
दो दिन शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बिहार में अगले एक-दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद बारिश की संभावना बढ़ेगी। तराई तथा मैदानी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मधुबनी, दरभंगा और सीतामढ़ी जिले में कहीं-कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है।
अधिकतम तापमान रहेगा 32 से 35 डिग्री के बीच
अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। औसतन 10-14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा हवा तथा बीच में एक दिन पछिया हवा चलेगी। इसके बाद फिर से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। सापेक्षिक आद्रता सुबह में 65 से 70 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है।