बिहार में तय समय से दो-तीन दिन पहले आ सकता मानसून, दस जून से मौसम में आएगा बदलाव

 बिहार में मानसून अपने तय तारीख से पहले ही दस्तक दे सकता है। वैसे तो मानसून के बिहार आने की संभावित तारीख 13 जून के बाद 15 या 16 जून तक बताई जा रही है, लेकिन भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मानसून बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ आया है और अगर उसके बढ़ने की यही गति रही तो यह जल्द ही बिहार पहुंच जाएगा। मानसून सबसे पहले बिहार के पूर्णिया जिले में दस्तक देगा। इस बार अच्छी बारिश की संभावना है।

10 जून से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग की संभावित तारीख 13 जून के बाद की है लेकिन अनुमानित तारीख से दो या तीन दिन भी बिहार में दस्तक दे सकता है। जानकारों की मानें तो बिहार में 10 जून के बाद मानसून के आने के आसार बनते दिख रहे हैं, लेकिन  आईएमडी (IMD) पटना ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) पटना के निदेशक विवेक कुमार सिन्हा ने बताया है कि बिहार में मानसून के लिए उपयुक्त परिस्थितियां बनती हुई दिखाई दे रही हैं और मानसून के तय तारीख पर आने की पूरी संभावना दिख रही है।

बिहार में  इस बार अच्छी बारिश होगी

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में 8 जून को एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे 9 जून को ओडिशा के तटीय इलाके में बारिश होगी और इसका प्रभाव बिहार पर 11 से 13 जून के बीच पड़ेगा और यहां भी बारिश होगी। वहीं मानसून के आने के बाद 20 जून तक पूरे बिहार में इस बार अच्छी बारिश होगी।

सबसे पहले पूर्णिया में होगी मॉनसून की इंट्री 

बिहार में मॉनसून की दस्तक पूर्णिया में होगी। जून के मध्य तक बिहार के पूर्णिया इलाके में मानसून सबसे पहले दस्तक दे सकता है। हालांकि आइएमडी पटना ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

आइएमडी पटना के निदेशक विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार में मॉनसून के लिए उपयुक्त परिस्थितियां बनी हुई हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक मॉनसून बिहार में अपने समय पर आ जायेगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में मौसम विज्ञान विभाग ने राज्यों और राज्य के अंदर विभिन्न जिलों में मॉनसून पहुंचने की तिथि भी तय की है।

E-Paper