वर्चुअल डेट पर जाएंगी वाणी कपूर, मीरा कपूर ने पंकज कपूर को अलग अंदाज में दी बधाई

बॉलीवुड स्टार्स इन दिनों सामाजिक कार्यों में काफी शामिल हो रहे हैं। कई स्टार्स सामाजिक मुद्दों पर राय रख रहे हैं तो कई सामाजिक मुद्दों पर अपना सहयोग दे रहे हैं। जहां वाणी कपूर गरीबों की मदद के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए वर्चुअल डेट की तैयारी कर रही है, वहीं एक्टर जैकी श्रॉफ पर्यावरण बचाओ मुहिम में लगे हुए हैं। दूसरी ओर मीरा कपूर ने अपने ससुर पंकज कपूर को अनोखे अंदाज में बर्थ डे विश किया है।

वर्चुअल डेट पर जाएंगी वाणी कपूर

अभिनेता अर्जुन कपूर के बाद अब वाणी कपूर वर्चुअल डेट पर जाने की तैयारी में हैं। दिहाड़ी मजदूरों के लिए वाणी ने मदद के हाथ आगे बढ़ाएं हैं। सब कुछ बंद होने की वजह से दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों को पैसे और खाना नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में वाणी अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर के ऑनलाइन फंड इकठ्ठा करने वाले प्लेटफॉर्म फैनकाइंड से जुड़ीं। इस डेट से जमा हुई धनराशि से दिहाड़ी मजदूरों के घर तक खाना पहुंचाया जा सकेगा। वाणी का कहना है कि इंसान होने के नाते हमें आगे आकर लॉकडाउन में फंसे जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। मैं अपने हिस्से का योगदान दे रही हूं। पांच विजेताओं के साथ वाणी डेट पर जाएंगी। उससे जमा हुई धनराशि गिव इंडिया को दी जाएगी। वे दिहाड़ी मजदूरों और उनके परिवार तक खाना पहुंचाएंगे।

जैकी श्रॉफ ने बनाए मिट्टी के बर्तन

प्रकृति और पर्यावरण के साथ जैकी श्रॉफ का लगाव सर्वविदित है। पर्यावरण संरक्षण के लिए उल्लेखनीय काम करने वाले व्यक्तियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करके वह अक्सर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह घूमती चाक पर मिट्टी के बर्तन बना रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘माटी से पूछ, आज सिकंदर कहां है।Ó कुछ दिनों पहले ही उन्होंने वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए सेल्फी विथ प्लांट चैंलेज शुरू किया था।

अल्फांसो के परिवार में हम सफेदा हैं : मीरा कपूर

शुक्रवार को अभिनेता पंकज कपूर का 66वां जन्मदिन था। उन्हें मिल रही जन्मदिन बधाइयों में सबसे खास रही उनकी बहू मीरा कपूर की शुभकामनाएं। मीरा ने सोशल मीडिया पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है, जिसमें पकंज कपूर, सुप्रिया पाठक, मीरा और शाहिद कपूर नजर आ रहे हैं। मीरा ने आम के इस मौसम को उनके जन्मदिन से जोड़ते हुए विश किया। मीरा ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे पापा। कोई भी इतना कूल और इतना बिंदास नहीं हो सकता है, जितने आप हैं। अल्फांसो (हापुस आम) के परिवार में हम तो बस सफेदा हैं। सबसे बेस्ट बाबा। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।

E-Paper