आज है टीवी की हॉट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट का जन्मदिन……

टीवी की हॉट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट का आज जन्मदिन है। ‘बेहद 2’ फेमस जेनिफर का जन्म 30 मई, 1985 को मुंबई में हुआ था। जेनिफर अपने लुक और स्टाइल को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। फैंस हमेशा से ही उनकी खूबसूरती पर फिदा रहते हैं। जे​निफर ने अबतक कई टीवी सीरयिल और वेब सीरीज में काम किया है। जेनिफर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखें हैं। आज हम आपको जेनिफर विंगेट के जन्मदिन के मौके पर उनकी खूबसूरत तस्वीरें दिखाने ​जा रहे हैं। तो चहिए देखते हैं…

​जेनिफर विंगेट टीवी सीरियल्स ‘बेहद’, ‘बेपनाह’ और ‘सरस्वतीचंद्र’ के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि वह साल 2001 से टीवी पर एक्टिव हैं।

जेनिफर ने साल 2009 तक ‘कसौटी ज़िंदगी की’, ‘संगम’ और ‘कहीं तो होगा’ जैसे धारावाहिकों में काम किया। इसके बाद उनको कई रिएलिटी शोज़ मिलने लगे। फिर जेनिफर के हाथ लगा सुपरहिट धारावाहिक ‘संजीवनी’ का सीक्वल ‘दिल मिल गए’। इस शो ने उनकी ज़िंदगी बदल दी।

700 एपिसोड तक चले इस रोमांटिक धारावाहिक को दर्शकों ने जमकर पसंद किया और इस धारावाहिक की लीड जोड़ी करन सिंह ग्रोवर और जेनिफर को भी लोगों ने पसंद किया क्योंकि उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री जम रही थी।

बता दें कि इस ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के पीछे उनकी असल केमिस्ट्री भी थी। जेनिफर और करन के बीच प्यार परवान चढ़ा और उन दिनों के टीवी के टॉप स्टार करन और जेनिफर ने शादी कर ली। लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकी और दस महीने की शादी को तोड़ा। इसके बाद करण ने अपनी पहली फिल्म की एक्ट्रेस यानी बिपाशा बासु के साथ शादी कर ली।

इसके बाद जेनिफर ने अपना पूरा फोकस अपने करियर पर दिया। यहीं नहीं उन्होंने साबित किया कि वह हर किरदार में खुद को बेहतर तरीके से ढाल सकती हैं। आज वह टीवी की टॉप एक्ट्रसेस की लिस्ट में शामिल हैं।

E-Paper