कांग्रेसियों ने जलाया पीएम मोदी व अमित शाह का पुतला

पुलिस के विरोध के बावजूद पुतला जलाने में सफल रहे कांग्रेसी

एंकर : कर्नाटक चुनाव की आग की चिंगारी यूपी में भी पहुँच रही है , दरअसल कर्नाटक में बनी बीजेपी सरकार को लेकर कांग्रेस ने तरह तरह के आरोपों का पुलिंदा बांधा है तो वहीं प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भी भड़ास निकालने की होड़ मची हुई है , हरदोई में भी कांग्रेसियों ने बीजेपी सरकार और अमित शाह का पुतला फूंक विरोध जताया हालांकि इसके लिए उन्हें पुलिस से काफी संघर्ष भी करना पड़ा।

वीओ : कार्यालय पर कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष आशीष सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा सरकार का पुतला फूँका और कहाकि कांग्रेसी कर्नाटक में भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या करते हुए जना देश का अपमान किए जाने से आक्रोशित है।पुलिस की छीना-झपटी के बाद भी कांग्रेसियों ने पुतला फूंक दिया।

बाईट  —  आशीष सिंह जिलाध्यक्ष कांग्रेस

E-Paper