पंजाबी सिंगर शहनाज़ कौर गिल के पिता संतोख सिंह पर यौन शोषण का लगा आरोप, पढ़े पूरी खबर

बिग बॉस 13′ फेम और पंजाबी सिंगर शहनाज़ कौर गिल के पिता संतोख सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगा है। एक महिला ने संतोख पर आरोप लगाया है कि उन्होंने गन प्वॉइंट पर उसका यौन शोषण किया साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी थी। शहनाज़ के भाई शाहबाज़ ने इन सारी खबरों को झूठा बताया, वहीं अब संतोख सिंह का भी इस पर बयान आ गया है। संतोख ने भी महिला के आरोपों को झूठ बताया है।

एक लोकल चैनल को दिए इंटरव्यू में संतोख ने बताया कि, ‘महिला ने जिस दिन रेप के आरोप लगाए हैं उस दिन मैं पूरे दिन घर पर था। मेरे पास उसके सबूत हैं। मेरे घर में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके फुटेज सबकुछ साबित कर देंगे। संतोख ने बताया कि वो लड़की तलाकशुदा है और एक बच्चे की मां है। वो लकी से शादी करना चाहती थी जो कि उसका बिजनेस पार्टनर भी है। मैंने लकी से कहा भी था कि जो भी परेशानियां है वो उन्हें सॉल्व करे’।

बेटे शाहबाज़ ने भी दी सफाई:

स्पॉटब्वॉय से बातचीत में शाहबाज़ ने कहा, ‘हां, पंजाब पुलिस के पास एक मामला दर्ज किया गया है लेकिन ये पूरी तरह से झूठे आरोप हैं। वह महिला मेरे पिता को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। हम निश्चित रूप से इस समय परेशान हैं लेकिन हमें यह भी पता है कि कुछ नहीं होने वाला है। जैसा कि हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं कि महिला झूठ बोल रही है। उल्लेखित जगह जहां उसके अनुसार घटना हुई है वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है और हमने इसकी रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की है।’

क्या है पूरा मामला :

दरअसल, लकी संधू उर्फ रणधीर सिंह संधू नाम के लड़के से महिला की करीब 12 साल से दोस्ती है । कुछ दिन पहले महिला की लकी से कहा सुनी हो गई जिसके बाद वो चला गया। बाद में महिला को पता चला कि वो शहनाज़ के पिता संतोख सिंह के घर पर रुका हुआ है। 14 मई की शाम को करीब 5.30 बजे महिला अपनी कार लेकर संतोख सिंह के घर पहुंच गई। इसके बाद संतोख ने उसे रणधीर से मिलने ले जाने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया। उसके बाद वो महिला को रूही ब्रिज के पास ले गया जहां उसने बंदूक की नोक पर महिला का यौन शोषण किया और उसके बाद उसे उसकी दोस्त के घर पर छोड़ दिया’। आरोप के मुताबिक संतोख ने महिला को धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया तो वो उसो जान से मार देंगे।

E-Paper