आइये जाने शनि जयंती के दिन किन चीजों का करना चाहिए दान……

Shani Jayanti Daan Shani Favourite Things: आज शनि जयंती है। इस दिन पूजा, जप, तप और दान का विशेष महत्व है। इस दिन दान करने से व्यक्ति को सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। अगर आपको पता नहीं है कि शनि जयंती के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए तो आइए जानते हैं –

-शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। शनि का स्वरूप श्याम है। अतः इस दिन काले रंग के कपड़ें पहनना चाहिए। साथ ही काले रंग के कपड़े भी जरूरतमंदों एवं गरीबों को दान करने से व्रती को विशेष फल की प्राप्ति होती है।

-ऐसी मान्यता है कि इस दिन लोहे की वस्तु दान करनी चाहिए। इससे व्यक्ति के सभी दुःख और संकट दूर हो जाते हैं। हालांकि, निजी लाभ के लिए लोहे न खरीदें।

-व्रती को इस दिन काल उड़द दाल का दान करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन उड़द दाल खाना भी शुभ होता है। इससे घर की दरिद्रता दूर होती है।

-इस दिन सरसों तेल का दान भी अति शुभ होता है। इसके लिए एक कटोरी तेल शनि देव को स्मरण और समर्पित कर दान करें। इससे शनि देव अति शीघ्र प्रसन्न होते हैं और व्रती की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

-इस दिन छतरी, काला जूते, लोहे की बर्तन आदि दान करना अत्यंत पुण्यकारी होता है। इससे व्रती को मनचाही सफलता मिलती है।

-व्रती इस दिन दिन गरीबों को अनाज भी दान कर सकते हैं। साथ ही आप गरीबों को भोजन भी करा सकते हैं। भोजन कराना, दान देने के समतुल्य माना गया है।

-शनि देव को नीला रंग अति प्रिय है। अतः इस दिन आप काले वस्त्र के साथ ही नीले रंग के वस्त्र भी दान में दे सकते हैं। इस दिन शनि देव को अपराजिता का फूल जरूर अर्पित करनी चाहिए।

E-Paper