जानिए 20 मार्च 2020 का राशिफल

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

विशेष: सूर्य का उत्तर गोल, द्वादशी तिथि की वृद्धि।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम समर्थक होगा। आपके कार्यों से पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

वृष: किसी महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

मिथुन: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। बुध चंद्र का अद्भुत संयोग नई नौकरी, नए अनुबंध की दिशा में सफलता देगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

कर्क: संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। नए संबंध बनेंगे।

कन्या: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेगा। किसी रिश्तेदार या पारिवारिक सदस्य से व्यर्थ की उलझनें मिलेंगी।

तुला: विरोधी परास्त होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता की ओर ले जाएगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है। राहु दांपत्य जीवन को प्रभावित करेगा, संयम रखें।

मकर: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आपसी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कुंभ: भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

E-Paper