जानिए 18 मार्च 2020 का राशिफल

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज की भद्रा: अपराह्न 03:51 बजे से रात्रि 04:27 बजे तक।

राशिफल

मेष: शनि और चंद्र का विष योग स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। साथ ही साथ उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से क्लेश मिल सकता है। शांति बनाएं रखें।

वृष: आर्थिक दृष्टि से प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन कोई ऐसी बात भी हो सकती है जो आपके हित में न हो। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मिथुन: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में मन लगाएं।

कर्क: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। संबंधों में कोई गलतफहमी आने की संभावना है। किसी का हस्तक्षेप स्वीकार न करें।

सिंह: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रोग या विरोधी तनाव को जन्म देगा। घर में फिटकरी का पोछा अवश्य लगाएं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। संबंध मधुर होंगे।

तुला: रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन में सुधार होगा, लेकिन आर्थिक तनाव कहीं न कहीं मन को प्रभावित करेगा।

वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भागदौड़ रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

धनु: व्यय अधिक होगा। शाही खर्चे पर नियंत्रण रखना हितकर होगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित भी हो सकता है। सतर्क रहें।

मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।

मीन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

E-Paper