तारें जमीन पर के ईशान अवस्थी का आज है जन्मदिन, जाने अब क्या कर रहे है दर्शील सफारी

आज एक ऐसे स्टार का जन्मदिन है, जिन्हें आप उनके बचपन के एक किरदार से जानते हैं। उस किरदार के बाद वो टीवी और फिल्मों में दिखाई दिए, लेकिन लोग आप भी उन्हें बचपन के करिदार से पहचानते हैं। इस एक्टर का नाम है दर्शील सफारी, जिन्हें आज भी लोग आमिर खान स्टारर फिल्म ‘तारें जमीन पर’ के ईशान अवस्थी के बच्चे से जानते हैं। 2007 में आई फिल्म को 13 साल हो गए हैं और अब ईशान यानी दर्शील काफी बदल गए हैं। ऐसे में जानते हैं कि अभी दर्शील सफारी क्या कर रहे हैं और वो कैसे दिखते हैं….

दर्शील सफारी का जन्म 9 मार्च 1997 को हुआ था और वो उन्होंने ‘तारें जमीन पर’ से फिल्म जगत में डेब्यू किया था। इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड मिला था। इसके बाद दर्शील कई फिल्मों और टीवी स्क्रीन पर नजर आ चुके हैं, लेकिन तारें जमीन पर से ज्यादा प्रसिद्धी बटोरने में सफल नहीं हो पाए।

किन फिल्मों में किया था काम

2007 में ‘तारें जमीन पर’ रिलीज के बाद 2010 में उनकी एक और फिल्म आई ‘बम बम बोले’। उसके बाद वो ‘ज़ोक्कोमोन’ और ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ में नजर आए। इसके अलावा डांस के शौकीन दर्शील झलक दिखला जा के पांचवे सीजन में भी दिखाई दिए थे।

https://www.instagram.com/p/B9Gkoz_Du5R/?utm_source=ig_embed

बता दें कि वो श्वेता तिवारी की बेटी पलक के साथ फिल्म क्वीकि’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म की घोषणा 2017 में ही हो गई थी, लेकिन अभी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। अभी दर्शील अपनी पढ़ाई के साथ साथ अपनी एक्टिंग पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें कई वेबसीरीज के लिए भी ऑफर हैं। लेकिन वो अच्छी स्टोरी का इंतजार कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B4UgeJrDAKk/?utm_source=ig_embed

साथ ही दर्शील विज्ञापनों में नजर आ रहे हैं। हाल ही में गूगल इंडिया के विज्ञापन में नजर आए थे, जिसमें एक दर्शील सफारी एक क्रिकेटर की भूमिका में हैं। दर्शील ने अपने फेसबुक पोस्ट पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। अगर उनके लुक की बात करें तो अब दर्शील काफी बदल गए हैं।

https://www.instagram.com/p/BrVHCiEnYxb/?utm_source=ig_embed

E-Paper