जानिए 8 मार्च 2020 का राशिफल

मेष — अनचाही परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। भविष्य को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं। मन में असन्तोष उत्पन्न हो सकता है। पढ़ाई को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। वाहन में कुछ खराबी आ सकती है।

वृषभ — सरकारी कार्यों में कुछ अवरोध आ सकता है। पिता से आर्थिक लाभ मिलेगा। कुछ नयी जिम्मेदारियां प्राप्त होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगे। रीसर्च से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ रहेगा।

मिथुन — भाग्य में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काम में आलस्य न करें। कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे। लोग आपकी बहुत तारीफ कर सकते हैं। आय के नये स्तोत्र विकसित होंगे। उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

कर्क — परिवार में कलह हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में संवादहीनता न पनपने दें। कड़वी बातें बोलने से बचें। मन में असन्तोष रहेगा। दफ्तर में किसी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में नये प्रयोग न करें।

सिंह — व्यापारिक समस्याओं का अन्त होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों का साथ मिलेगा। सम्पत्ति विवाद गहरा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव होने के योग बन रहे हैं। आज का दिन सुखद रहेगा।

कन्या — एक साथ कई सारे कार्यों में रूचि लेना उचित नहीं है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। काम के सिलसिले में कुछ समस्या हो सकती है। अनावश्यक धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।

तुला — कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। व्यवसायिक समस्याओं का समाधान होगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। नये सम्पर्कों से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक — बहसबाजी से काम उलझ सकते हैं। लोगों पर अपनी बात मनवाने के लिये दबाव न डालें। मन थोड़ा विचलित रहेगा। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। यात्रा निरर्थक हो सकती है। रिश्तों की सच्चाई सामने आयेगी।

धनु — मित्रों के साथ व्यवहार खराब हो सकता है। मन में आशंकाओं की अधिकता रहेगी। सावधानी पूर्वक कार्य करें। वाहन सावधानी से चलायें। कारोबार के मामले में दिन सामान्य रहेगा। सेहत खराब हो सकती है।

मकर — परिजनों के साथ मतभेद हो सकता है। साझेदारों से मनमुटाव होने के योग बन रहे हैं। मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय में कुछ समस्या हो सकती है। मन-मुताबिक कार्य नहीं कर पायेंगे।

कुम्भ — ऑफिस में आपको बॉस से प्रशंसा मिलेगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। नौकरी में सैलरी बढ़ सकती है। रोगों से मुक्ति मिलेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। नये कपड़े और गहने खरीद सकते है।

मीन — यात्रा में थोड़ी कठिनाई होगी। प्रेमी जन की कोई बात बुरी लग सकती है। इंजीनियरिंग से जुड़े विद्यार्थियों के लिये दिन शुभ है। अपनी योग्यता का प्रदर्शन नहीं कर पायेंगे। उधार धन के लेन-देन से बचें।

E-Paper