अनिता हंसनंदानी और निया शर्मा इन दोनों ‘नागिनों’ का साथ में डांस देखना है तो देखे वीडियो

जानी मानी टीवी एक्ट्रेस Nia Sharma और Anita Hassanandani इन दिनों Naagin 4 टैग के साथ पहचानी जाती हैं। दोनों एकता कपूर के सुपरनैचुरल फ्रैंचाइज नागिन 4 का हिस्सा हैं। लेकिन इन दोनों ‘नागिनों’ का साथ नाचना देखने लायक है। अनिता हंसनंदानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक टिकटॉक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह निया शर्मा के साथ है। यह नागिन 4 के सेट का ही है। बीच में ब्रेक के समय दोनों ने सेट पर कुछ इस तरीके से धमाल मचाई।

साड़ी पहने हुए इन एक्ट्रेसेस ने ‘वाओ यू कैन रिअली डांस’ गाने पर डांस किया। दोनों ने यह कपल डांस किया है और साथ में फनी रिएक्शन दिया है।

नागिन 4 ने खूब टीआरपी बटोरी है और सुपरहिट रहा है। निया के पहले, मौनी रॉय, अदा खान, करिश्मा तन्ना और सुरभि ज्याति ने शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अनिता हंसनंदानी ने शो के पिछले सीजन में भी काम किया था।

निया शर्मा ने टीवी में डेब्यू शो काली से किया था जिसमें उन्होंने अनु का किरदार निभाया था लेकिन उन्हें लोकप्रियता शो एक हजारों में मेरी बहना है में मानवी चौधरी के किरदार से मिली। निया शर्मा को घर-घर में तब पहचाना गया जब उन्होंने जमाई राजा में काम किया था। वह विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ट्विस्टेड़ में भी बोल्ड किरदार में दिख चुकी हैं। उन्हें इश्क में मरजावां में भी कास्ट किया गया था। साल 2017 में वह खतरों के खिलाड़ी 8 में हिस्सा ले चुकी है। एक्टिंग के अलावा निया को साल 2016 और साल 2017 में ब्रिटिश के ईस्टर्न आई न्यूजपेपर ने टॉप 50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमेन की लिस्ट में क्रमश: तीसरे और दूसरे नंबर पर रैंक किया था।

https://www.instagram.com/p/B9REJ3SAskR/?utm_source=ig_embed

अनिता हंसनंदानी भी टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है। उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है। अनिता ने टीवी डेब्यू कभी सौतन कभी सहेली से डेब्यू किया था। उन्होंने साल 2002 में तमिल में फिल्म समुराई से डेब्यू किया था। उन्होंने साल 2003 में कुछ तो है से बॉलीवुड डेब्यू किया था। बाद में सुपरनैचुरल थ्रिलर कृष्णा कॉटेज और कोई आप सा में दिखाई दी थीं। वह टीवी शो काव्यांजलि में भी दिख चुकी हैं। ये है मोहब्बतें में उनका शगुन अरोरा का किरदार काफी फेमस रहा। वह झलक दिखला जा 8 में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। वह एकता कपूर की नागिन 3 में विशाखा का किरदार भी निभा चुकी है।

https://www.instagram.com/p/B86ajkZg_79/?utm_source=ig_embed

E-Paper