तैमूर खेत में फसलों की छटाई और सब्जियां काटते आ रहे है नजर, वीडियो खूब हो रहा है वायरल

बॉलीवुड में अपनी क्यूटनेस के कारण सुर्ख़ियों में रहने वाले तैमूर अली खान इस समय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टार किड हैं. उन्हें लोग खूब प्यार देते हैं. वहीं उनकी एक झलक के लिए लोग पागल हैं और हाल ही में उनकी एक तस्वीर और वीडियो सामने आई है. आपको बता दें कि आजकल वह अपनी फनी और क्यूट एक्टिविटीज की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में तैमूर खेत में फसलों की छटाई करते और सब्जियां काटते नजर आ रहे हैं.

आप देख सकते हैं उनके इस वीडियो में वह कितने क्यूट दिखाई दे रहे हैं. वैसे अब तक उनके ऐसे कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जो दिल को छू लेने वाले हैं. वैसे तैमूर के ये वीडियो चंडीगढ़ के हैं क्योंकि वह इन दिनों करीना कपूर खान के साथ हैं जो चंडीगढ़ में अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में व्यस्त हैं. वहीं अपनी माँ के साथ रहकर तैमूर मस्ती के मूड में हैं. इन दिनों तैमूर तरह-तरह की एक्टिविटीज से अपना टाइम पास कर रहे हैं और इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ‘तैमूर के हाथ में एक कैंची है और वे खेत में सब्जियां काटने में व्यस्त हैं.’

https://www.instagram.com/p/B9LyLbbnfl5/?utm_source=ig_embed

केवल इतना ही नहीं तैमूर के साथ शेफ को भी देखा जा सकता है. आपको याद हो इसके पहले सैफ अली खान और करीना कपूर खान की फोटोशूट के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और उस तस्वीर में तैमूर अली खान कोरियोग्राफर की गोद में बैठे नजर आ रहे थे. उस दौरान उनकी फोटो देख सभी उनपर फ़िदा हो गए थे.

https://www.instagram.com/p/B9HJ7DpDaNZ/?utm_source=ig_embed

E-Paper