संघ ने कहा दिल्‍ली में शांति सुनिश्चित करे केंद्र कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा है कि सरकार दिल्‍ली में हिंसा प्रभावित इलाकों में शांति सुनिश्चित करे। संघ के सरकार्यवाह सुरेश भय्याजी जोशी ने गुरुवार को दिल्ली में हुए दंगों पर कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। केंद्र सरकार को दिल्ली में शांति बहाल करनी चाहिए, जहां सांप्रदायिक हिंसा ने सब तहस-नहस कर दिया है। संघ के नेता सुरेश भय्याजी जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कानून और व्यवस्था बहाल करने के लिए जरूरी कार्रवाई की जानी चाहिए। सरकार को उन क्षेत्रों में शांति स्थापित करनी चाहिए जहां भी अशांति है।

E-Paper