23 जनवरी 2020 का राशिफल

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: रटंती कालिका पूजा।

राशिफल

मेष: शनि का परिवर्तन आपके लिए कष्टप्रद है। स्थानांतरण कराएगा। पारिवारिक तनाव देगा लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से भेंट होगी।

वृष: आपके लिए नवम् शनि लाभप्रद होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खोई प्रतिष्ठा पुन: प्राप्त होगी।

मिथुन: अष्टम् शनि कष्टदायी हैं। व्यर्थ का तनाव देगा। कुछ पारिवारिक और व्यावसायिक परेशानियां भी देगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।

कर्क: आपकी राशि से सातवें शनि होगा। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक परेशानियां भी देगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।

सिंह: आपकी राशि से शनि छठे होगा। विरोधी परास्त होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक मान—सम्मान में वृद्धि कराएगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

कन्या: पंचम शनि पूज्य हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला: चतुर्थ शनि कष्टदायी होते हैं, जिसके कारण से पारिवारिक समस्याएं बढ़ेंगी, लेकिन धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: आपकी राशि से तीसरे शनि होंगे, जो कि उत्तम होंगे। व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु: इस राशि के लिए शनि दूसरे होंगे। रुका हुआ कार्य संपन्न कराएंगे, लेकिन निकट के संबंधी तनाव देंगे। सुदूरवर्ती स्थल की यात्रा पर जाने की संभावना है।

मकर: आपकी राशि पर शनि रहेगा। शारीरिक व मानसिक कष्ट देगा, लेकिन यदि आप अपने आराध्य की उपासना करते हैं तो तमाम प्रकार की परेशानियों से मुक्त भी रहेंगे।

कुंभ: सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शनि उपहार या पुरस्कार दिला सकते हैं।

मीन: आपके लिए शनि चल या अचल संपत्ति में वृद्धि कराएगा। धन और सम्मान में वृद्धि करवाएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

E-Paper