बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम जल्द ही एक बार फिर गैंगस्टर के रोल में आने वाले हैं नजर…..

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम जल्द ही एक बार फिर गैंगस्टर के रोल में नजर आने वाले हैं। जॉन अब्राहम इनदिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘मुंबई सागा’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से जॉन अब्राहम के अबतक दो पोस्टर सामने आ चुके हैं। कु​छ दिनों पहले ‘मुंबई सागा’ से जॉन का पहला लुक आउट हुआ था। वहीं आज एक और तस्वीर रिलीज की गई है। इस तस्वीर में जॉन का लुक काफी दमदार नजर आ रहा है। इस तस्वीर को एक बार फिर फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने एक और तस्वीर साझा की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

फिल्म ‘मुंबई सागा’ के निर्देशक संजय गुप्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जॉन अब्राहम की तस्वीर की शेयर की है। इस तस्वीर में जॉन पूरे काले रंग के कपड़े पहने हुए, नए अवतार में एक गैंगस्टर लुक में नजर आ रहे हैं| मुंबई के बैलार्ड पियर में शूट की गई इस तस्वीर से 80 के दशक की झलक मिलती है। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही संजय गुप्ता ने लिखा, ‘आप केवल अपने स्टार की स्टाइल के साथ खेल सकते हैं। लेकिन जो चीज चरित्र को जीवंत करती है, वह अभिनेता का एटीट्यूड है। जिसकी हमारे अभिनेता जॉन के पास कोई कमी नहीं है|’

वहीं कुछ दिनों पहले यानी 12 जनवारी को ‘मुंबई सागा’ से पहले जो तस्वीर सामने आई थी उसमें भी जॉन का लुक काफी दमदार है। तस्वीर में जॉन सोफे पर कुर्ता-पायजामा पहने और माथे पर तिलक लगा नजर आए थे। इस तस्वीर को निर्देशक संजय गुप्ता ने शेयर किया था। इसे शेयर करने के साथ ही संयज ने कैप्शन में लिखा था, ‘मुंबई सागा से मेरे पसंदीदा क्षणों में से एक और वास्तव में अब्राहम इससे पहले कभी इस रूप में नहीं दिखाई दिए होंगे।’

फिल्म की कहानी की बात करें तो ‘मुंबई सागा’ 1980-90 के दशक की है, जब बॉम्बे, मुंबई में बदल रहा था। संजय गुप्ता के डायरेक्शन में बन रही ‘मुंबई सागा’ को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराधा गुप्ता और संगीता अहीर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसमें जॉन अब्राहम के अलावा इमरान हाशमी, प्रतीक बब्बर, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और शरमन जोशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 19 जून, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि संजय गुप्ता इससे पहले ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘काबिल’ और ‘कांटे’ जैसी कई फिल्में बना चुके हैं।

E-Paper