कर्मचारी की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की है विधायक ने आरोपों को बताया साजिश…

बिठूर नगर पंचायत के एक कर्मचारी की पत्नी ने नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला सिंह और उनके विधायक बेटे अभिजीत सिंह सांगा के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि पति से खेतों में काम कराया जा रहा है। विधायक ने आरोपों को निराधार और अपने खिलाफ साजिश बताया है।

महिला के मुताबिक नौकरी के नाम पर पति से खेतों में काम कराया जाता है। विधायक भी पति पर दबाव बनाते हैं। इन्कार पर पति की दो माह की सैलरी रुकवा दी। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के आरोपों की जांच कराई जा रही है। महिला के पति व उसके साथी के खिलाफ थाने में दर्ज मुकदमे में आरोपित हैं। विधायक की शिकायत पर इसकी प्रशासनिक जांच भी चल रही है।

उधर, विधायक अभिजीत सिंह का कहना है कि महिला अपने पति को कार्रवाई से बचाने के लिए साजिश कर रही हैं। नमामि गंगे के तहत घाटों पर सफाई कार्य के लिए 50 कर्मचारियों का भुगतान किया गया था। जबकि कोई कर्मचारी काम करता नहीं मिला। इसकी जांच चल रही है। एक कर्मचारी की पत्नी ने ठीकेदार और महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

E-Paper