18 जनवरी 2020 का राशिफल

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृष: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। पुराने मित्र से भेंट होगी।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी होने की आशंका है।

कर्क: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

सिंह: रचनात्मक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बिगड़े कार्य बनने की संभावना है।

कन्या: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: क्रोध पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से भेंट होगी।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी प्रियजन से भेंट होगी।

मकर: शासन-सत्ता से सहयोग मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

कुंभ: उच्च अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

मीन: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

E-Paper