जानिए 07 जनवरी 2020 का राशिफल

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 04:02 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: त्रिपुष्कर योग।

राशिफल

मेष: शुक्र का परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से उत्तम होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी।

वृष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मिथुन: ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कर्क: किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। संबंधों में निकटता आएगी, लेकिन मधुमेह के रोगी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह: ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संबंध प्रगाढ़ होंगे।

तुला: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृश्चिक: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी, लेकिन क्रोध और भावुकता में नियंत्रण रखें। पारिवारिक समस्या आ सकती है।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा पर जाने की संभावना है।

मकर: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

मीन: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

E-Paper