नेहा पेंडसे ने अपने संगीत पर मंगेतर शार्दुल के साथ सुखबीर के मशहूर गाने पर दिल खोलकर किया डांस

टीवी कलाकार नेहा पेंडसे की प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। 4 जनवरी, 2020 को नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने मंगेतर शार्दुल सिंह ब्यास के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। मे आई कम इन मैडम? की एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने 14 अगस्त, 2019 को शार्दुल सिंह ब्यास के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। जब से नेहा ने अपने रिश्ते को आधिकारिक किया है, तब से उनके फैन्स उनकी शादी की डेट का इंतजार कर रहे थे।

31 दिसंबर, 2019 को नेहा और शार्दुल की प्री-वेडिंग फंक्शन पूजा के साथ शुरू हुई। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी झलक भी शेयर की थीं। नेहा एक पारंपरिक मराठी ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही थीl वह अपने माता-पिता के साथ लाल रंग की साड़ी में पूजा करने के लिए बैठी थी।

4 जनवरी 2020 को नेहा ने अपने संगीत की एक तस्वीर शेयर की। नेहा ने इसमें एक पीले रंग की स्कर्ट और मैचिंग येलो स्टैलेटोज़ पहने हुए है। वहीं उसके मंगेतर शार्दुल ने कुर्ता और पायजामा पहन रखा हैं।

दोनों एक साथ पोज़ देते हुए देखें जा सकते है। नेहा और शार्दुल ने सुखबीर के मशहूर गाने पर दिल खोलकर डांस किया। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में नेहा पेंडसे ने शादी करने पर खुशी व्यक्त की और लोगों को आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया। नेहा ने कहा, ‘मैं अपने लाइफ के इस पड़ाव पर आकर बहुत खुश हूं। मैं अपने ड्रीम मैन के साथ शादी कर रही हूं और एक नए परिवार में प्रवेश कर रही हूं। वे अच्छे इंसान हैं और मैं उनके साथ अपना जीवन शुरू करने के लिए बेताब हूं।’

नेहा 5 जनवरी 2019 को पुणे में शार्दुल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में नेहा ने अपनी शादी, बॉयफ्रेंड शार्दुल, संगीत और शादी के अन्य बारे में जानकारी दी

E-Paper