असल जिंदगी में भगवान श्रीकृष्ण मानने लगे थे लोग सर्वदमन डी बनर्जी को

कृष्ण कहते ही जो पहला नाम सामने आता है वो है रामानंद सागर के मशहूर शो ‘श्री कृष्णा’ में कृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर सर्वदमन डी बनर्जी का। उन्होंने अपनी भूमिका इतने बेहतरीन तरीके से निभाई कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भगवान श्रीकृष्ण मानने लगे थे और जहां भी जाते लोग उनके पैर छूने लगते थे। अपने इस किरदार से सर्वदमन बनर्जी को काफी लोकप्रियता मिली।

रामायण की तरह ही रविवार की सुबह होते ही लोग नहा धोकर टीवी के सामने बैठ जाते थे। और रामानंद सागर का धार्मिक सीरियल श्री कृष्णा शुरू हो जाता था।

सर्वदमन डी बनर्जी ने कृष्ण के किरदार को इस कदर अपने में बसा लिया था मानो कलयुग में भगवान ने अवतार लिया हो। इसके बाद उन्हें इसी तरह के कई शोज ऑफर हुए जिनमें वो नजर आए, जैसे कि ‘अर्जुन’, ‘जय गंगा मैया’ और ‘ओम नम: शिवाय’। इन सभी शोज में सर्वदमन डी बनर्जी ने भगवान कृष्ण का ही रोल निभाया।

E-Paper