राहुल गांधी बोले – ‘बिल का समर्थन देश की नींव को नष्ट करने की कोशिश’

नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 लोकसभा में सोमवार को पास हो गया है। अब बुधवार को इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा। अगर यह बिल राज्यसभा में भी पास हो जाता है तो इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होते ही यह बिल कानून का रुप ले लेगा। इसी बीच बिल को लेकर असम में भारी विरोध हो रहा है। मंगलवार को राज्य में कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए। इस बीच बाजार भी बंद हैं।

 नागरिकता संशोधन बिल को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने इस बिल को भारतीय संविधान पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि जो भी इस बिल का समर्थन कर रहा है वह हमारे देश की नींव को खत्म करने की कोशिश कर रहा है। 

 नागरिकता संशोधन बिल को लेकर त्रिपुरा के अगरतला में भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच संसद में वाम दलों द्वारा इस बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया है। वाम दल सरकार से इस बिल को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। कई अन्य राज्यों भी इसे लेकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। 

E-Paper