न्यू ऑरलियन्स में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग हुए घायल

अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। इस पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना फ्रेंच क्वार्टर में हुई है। घटना के वक्‍त दो की हालत गंभीर बताइ जा रही थी। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों का इलाज अस्‍पताल में चल रहा है। शहर के भीड़ भरे वाणिज्यिक इलाके में तड़के तीन बजे गोलीबारी हुई। अमेरिका की पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है। गोली क्‍यों चलाई गई, इसके पीछे क्‍या मकसद था। पुलिस इस एंगल भी मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कुछ संदिग्‍ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस ऐतिहासिक शहर में दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। पुलिस ने कहा कि घटना का पता चलते ही अधिकारी वहां पहुंच गए। लेकिन, दुर्भाग्यवश वहां इतनी भीड़ थी कि यह पता नहीं चल सका कि गोली किसने चलाई है ? हमें यह भी पता नहीं कि यह किस तरह शुरू हुआ। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि गोलीबारी उसने की है या नहीं। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

E-Paper