अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर आयी ये बड़ी खबर

बीते दो दिनों से अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर की तबियत में सुधार होने की खबर आ रही है। समाचार एजेंसी ANI ने लता मंगेशकर के परिवार की ओर से बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि लता दीदी अब पहले से बेहतर हैं। सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद्। हम उनके घर आने कि प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमारे साथ बने रहने और हमारी निजता का सम्मान करने के लिए शुक्रिया।

इससे पहले अस्पताल से संबंधित सूत्रों ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में बताया था कि लता जी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, किन्तु वह खतरे से बाहर नहीं हैं। लता मंगेशकर का उपचार कर रहे डॉक्टर प्रतित समदानी ने कहा था कि, ‘लता जी फिलहाल निमोनिया, दिल की समस्याओं और सीने में संक्रमण से जूझ रही हैं। जब तक उनका संक्रमण नियंत्रण में नहीं आता हम कुछ नहीं कह सकते।

उनका संक्रमण से बाहर आना आवश्यक है। इस समय कुछ भी कहना कठिन है। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी।’मंगलवार को डॉक्टर प्रतित समदानी ने PTI से बातचीत में बताया था कि, उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उनके पैरामीटर अच्छे हैं। लताजी की अस्पताल से छुट्टी होने और घर आने पर हम सभी को जानकारी देंगे। हम आग्रह करते हैं कि उन्हें थोड़ा समय दें और निजता का ध्यान रखें।

E-Paper