चुकंदर से बनाये अपनी त्वचा को आकर्षक…

1. त्वचा के दाग धब्बे हटाने के लिए चुकंदर का मास्क सबसे अच्छा उपाय है। इस मास्क को बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिटटी मे 5 चम्मच चुकंदर का रस मिलाकर इसे अपने चेहरे पर लगाए सुख जाने पर थोड़े- थोड़े पानी के छींटे मारे फिर उसके बाद इसे हल्के हाथ से मसाज करे।

2. आँखों के काले घेरे को हटने के लिए भी चुकंदर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच चुकंदर के रस मे बादाम तेल की 4-5 बूंदे मिलाकर चेहरे पर लगाए और हल्के हाथ से 5 मिनट तक मसाज करे। और बाद मे ठंडे पानी से मुंह धो ले।

3. चुकंदर के जूस को आधे घंटे के लिए फीर्ज मे रख दे। गाढ़ा होने पर रात के समय इसे अपने होठो पर लगाए। इससे होठो के बार बार सूखने समस्या से छुटकारा मिलेगा।

4. 1 चम्मच बेसन मे चुकंदर का रस और दही मिलाये। इस मास्क को गर्दन और चेहरे पर लगाए। मास्क को आधे घंटे लगा रहने दे और हल्के गुनगुने पानी से मुहं धो ले। इससे त्वचा मे रंगत और निखार आएगा।

E-Paper