मामूली विवाद में किशोर ने पिता बेटी और दो साल की पोती को मारी गोली, तीनो अस्पताल में भर्ती

एंकर — उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बड़े मामूली विवाद में एक किशोर ने घर में घुसकर अपने सगे फूफा और उनकी बेटी और 2 साल की पोती के गोली मार दी।  यह तो गनीमत थी कि घायल होने के बाद भी फूफा ने अपने भांजे की बंदूक छीन ली। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

वीओ 01 — हरदोई के जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में एक ही परिवार के 3 लोगों को गोली से घायल होने पर भर्ती कराया गया है। मामला पाली थाने के मदनापुर गांव का है जहां के रहने वाले अजय कुमार उनकी बेटी और 2 साल की पोती को उन्हीं के भांजे अरविंद ने गोली मारकर घायल कर दिया। दरअसल सोलह साल के किशोर अरविंद और उसके भाई गोविन्द में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद गोविन्द की शिकायत पर अरविन्द की घरवालों ने पिटाई कर दी जबकि अरविंद को यह शक था कि उसके फूफा ने उसके भाई की कोई बात बताई थी।  जिसके बाद दोनों भाइयो में लड़ाई हुई थी।

इसी शक के चलते आज रात अरविंद अपने फूफा के घर में अपनी मां की लाइसेंसी बंदूक लेकर घुस गया और उसने ताबड़तोड़ फायर कर दिया।  गोली चलने से घर में बैठे अजय कुमार उनकी बेटी और दो साल की पोती घायल हो गई।  इससे पहले कि उनका भांजा दोबारा गोली चलाता अजय कुमार ने हौसला दिखाते हुए उससे बंदूक छीन ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां फिलहाल तीनों लोगों की हालत स्थिर बताई जाती है।   

बाइट — डॉक्टर सुबोध कुमार (ईएमओ) 

बाईट — अजय कुमार घायल

Visual 3 Ko Goli Maari 02

Visual 3 Ko Goli Maari 01

Byte Dr. Ajay Kumar (Ghayal)

Byte Dr Subodh Kumar

E-Paper