RTI में खुलासा, इस कारण राजकीय सम्मान से हुआ था श्रीदेवी का अंतिम संस्कार

मुंबई [ जेएनएन ]। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करने के लेकर कई लोगों ने विरोध दर्ज करवाया था। इस मुद्दे पर विवाद भी हुआ और अब यह खुलासा हुआ है कि राजकीय सम्मान देने का आदेश मुख्यमंत्री ने दिया था।

यह खुलासा आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली द्वारा दायर याचिका में हुआ है। अपनी याचिका में उन्होंने पूछा था कि श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से कराने का अधिकार किसके पास है।

इसका जवाब देते हुए विभाग ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को राजकीय सम्मान देने का अधिकार केवल मुख्यमंत्री के पास होता है। इसका उस व्यक्ति के लिए राष्ट्रीय सम्मान या पद्म सम्मान से कोई संबंध नहीं है।

इसमें यह भी कहा गया है कि श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से करने का मौखिक आदेश मुख्यमंत्री ने दिया था और इसकी जानकारी मुंबई पुलिस महानिदेशक के अलावा मुंबई उपनगरीय जिला अधिकारी को दे दी गई थी।

E-Paper