OMG! पुरुष के पेट से निकला महिला का अंग, ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर भी हो गये हैरान…

विज्ञान ने ऐसी उपलब्धियां प्राप्त कर ली हैं जिनके चलते ज्यादातर बीमारियों का इलाज आसानी से किया जा सकता है, लेकिन यहां मशीन को भी धोखा मिला है। कहा जाता है कि विज्ञान को कभी धोखा नहीं दिया जा सकता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक 50 साल के एक शख्स के साथ ऐसी घटना घट गई है जिसे जानकर आपका दिमाग चकरा जाएगा।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रहने वाले 50 वर्षीय शरीफ अली के पेट में कभी-कभी दर्द होता था। दर्द को दूर करने वाली दवाइयों का असर भी नहीं होता था तो कभी-कभी कुछ दवाओं से दर्द में आराम भी आ जाता था।

शरीफ अली को लगा की पेट में हर्निया की परेशानी के कारण दर्द होता है। जब पेट में दर्द असहनीय हो गया तो वह हरदोई के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गए। जहां दर्द के मूल कारण तक पहुंचने के लिए डॉक्टरों ने कुछ परीक्षण किए। ऐसे में चिकित्सा जगत में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि हार्निया का ऑपरेशन कराने आए शरीफ अली के पेट में डॉक्टरों को महिला प्रजनन अंग ‘बच्चेदानी’ नजर आई। डॉक्टरों को इसका पता तब चला जब उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने सुरक्षित ऑपरेशन करके उनके पेट में मौजूद महिला अंगों को निकाल दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसा मामला उन्होंने पहली बार देखा है।

इससे पहले 1939 में इस तरह का रेयरेस्ट केस रिपोर्ट किया गया था। हरदोई जिले के सेठ नवल किशोर उर्मिला देवी चिकित्सालय में भर्ती शरीफ अली का मामला चिकित्सा जगत के इतिहास में अपने आप में अनोखा है। शरीफ पेट में दर्द के कारण हर्निया का ऑपरेशन कराने इस चिकित्सालय के सर्जन डॉक्टर विनीत वर्मा के पास पहुंचे थे।

हर्निया के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर विनीत वर्मा ने उनके पेट का जब अल्ट्रासाउंड कराया तो डॉक्टर यह देखकर हैरान रह गए कि उनके पेट में महिलाओं की तरह होने वाले अंग मौजूद है। पुरुष के पेट में महिलाओ की बच्चेदानी और टेस्टिस दिखाई पड़े। डॉक्टरों के मुताबिक इसे पर्सिस्टेंट म्युलरियन डक्ट सिंड्रोम नामक बीमारी कहते हैं जो बहुत रेयर बीमारी है।

E-Paper