म्यूजिक से कंट्रोल होगा आपका हाई ब्लड प्रेशर, जानें कैसे?

आजकल के बदलते लाइफस्टाइल के चलते ब्लडप्रेशर की समस्या महिलाओं में आम हो गई है। जिसे महिलाएं काफी आम बात मानती हैं पर ऐसा नहीं है। क्योंकि ब्लडप्रेशर की समस्या आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इसके लिए लोग तरह-तरह के दवाएं इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि संगीत सुनने से ब्लड प्रेशर के लिए इस्तेमाल की गई दवाओं का असर बढ़ता है। यह हम नहीं बल्कि एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। आइए जानते हैं कि तरह संगीत दवाओं के असर में करता है मदद।

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर होने पर क्लासिकल म्यूजिक सुनती हैं तो एंटी-हाइपरटेंसिव दवाओं का असर बढ़ जाता है। साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि दवा लेने के बाद संगीत सुनने से हाई बीपी बहुत हद तक कंट्रोल हो जाता है। स्टडी कोऑर्डिनेटर वाइटर एनग्रेसिया वेलेन्टी का कहना है कि म्यूजिक सुनने से हार्ट बीट बेहतर हो जाती है।

इस अध्ययन में हाइपरटेंशन से पीड़ित मरीजों पर म्यूजिक के असर की स्टडी की गई, जिसमें पाया गया कि म्यूजिक सुनते ही दवा लेने के बाद एक घंटे के भीतर हार्ट बीट में काफी सुधार होती है। स्टडी करने वालों ने यह भी कहा कि म्यूजिक सुनने से मरीजों पर दवाओं का असर बेहतर दिखाई दिया। शोधकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि म्यूजिक से पैरासिम्पेथिटिक नर्वस सिस्टम सक्रिय हो जाता है। इससे गेस्ट्रोइन्टेस्टाइल एक्टिविटी बढ़ती है और एंटी हाइपरटेंसिव दवाओं का असर बढ़ जाता है।

इस रिसर्च के मुताबिक संगीत अब केवल मनोरंजन का ही नहीं बल्कि हेल्दी रहने का साधन भी है। इसके लिए क्लासिकल गाने व इंस्ट्रूमेंटल गाने भी सुन सकते हैं, जिससे आप रिलैक्स हो सकते हैं।

E-Paper