अक्सर विवादों में रहने वाली अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में..

अक्सर विवादों में रहने वाली अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में है। इस बार फिर विवाद का कारण AMU में लगा एक पोस्टर है। AMU के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एक गैलेरी में लगे ये पोस्टर वहां के छात्रों ने लगाए हैं। इन पोस्टर में से एक पोस्टर पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शिक्षा निगरानी समिति,भारत सरकार के सदस्य मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने सवाल उठायें हैं। उक्त पोस्टर में मंदिर ,चर्च ,गुरुद्वारा और मस्जिद की तस्वीर है। मंदिर के ऊपर पोस्टर में लिखा है stop fighting एवं मस्जिद के ऊपर लिखा है start loving .  बस यही विवाद की वजह

मानवेन्द्र प्रताप का कहना है कि पोस्टर में एक मंदिर के ऊपर ऐसा बलून बना रखा है कि मंदिर झगड़ा कराते हैं,इसलिए मंदिर के आधार पर झगडे बंद होने चाहिए और मस्जिद के साथ शांति प्रारम्भ होती है। यह दुर्भाग्यपूर्ण विषय है। अगर इस प्रकार से ये दिखाया जा रहा है तो ये दिखाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरे विश्व में वसुदेव कुटुंबकम की भावना केवल मंदिर के जरिये उजागर होती है। मुस्लिम संस्कृति और मस्जिद झगडे कराने में पूरे विश्व में नंबर वन है। 57 मुस्लिम देशों में झगडे चल रहे हैं। हिंदुस्तान उसको रोकने का प्रयास कर रहा है।  AMU की छवि को  ख़राब करने का प्रयास किया जा रहा है। AMU  प्रशासन को चाहिए कि ऐसे मामलों पर तत्काल रोक लगाएं।  हम  AMU के VC से बात करेंगे। 

उधर मेडिकल कॉलेज से जुडी संस्था रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है की हमने साम्पदायिक सद्भाव के लिए इसे बनाया था। हमारा मकसद किसी को हार्ट करने का नहीं था।  हमने प्यार मोहब्बत की बात की है।  उस नजरिये से इसको देखना चाहिए था। 

AMU प्रशासन का कहना है की आज वर्ल्ड ह्यूमन राइट डे है। इस पोस्टर में ऐसी कोई बात नहीं है। इसमें प्यार का पैगाम है।  हमको अच्छाइयां ढूंढनी चाहिए। किसी भी तरह की शिकायत हमको नहीं मिली है।  

E-Paper