
पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बीती रात को एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला हत्या में बदल गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दो आरोपी हिरासत में हैं, जबकि जांच जारी है।
पुलिस ने बताया कि बीती 27 अक्टूबर को रात 11:56 बजे पीसीआर कॉल के जरिए थाने को सूचना मिली कि न्यू सीमापुरी में एक झगड़े की घटना हुई है। शिकायतकर्ता फरीन ने बताया कि 18 साल के आरोपी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया, जो उनका परिचित था। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और मारपीट भी की।
इसी बीच, फरीन के पति अकबर अली मिर्जा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे और अकबर पर चाकू से हमला कर दिया। जिनके जिसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक सीमापुरी थाने के पास बीसी थे। डीसीपी शाहदारा ने बताया कि छेड़छाड़ और हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। दो आरोपी हिरासत में हैं। आगे की कार्रवाई चल रही है।