राशिफल 22 सितंबर : नौकरी में तरक्की के योग, यात्रा शुभ रहेगी
ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। राजकीय कार्य गति पकडेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। यात्रा सुखद रहेगी। उच्चाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्ना रहेंगे। मित्रों के साथ घूमने जाएंगे।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): घरेलू समस्या से छुटकारा प्राप्त करेंगे। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। प्रेमियों के बीच कोई गलतफहमी उत्पन्ना हो सकती है। परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
GEMINI (21 मई – 20 जून): नया वाहन, भूमि क्रय कर सकते हैं। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे। स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। पिता से बड़ा उपहार प्राप्त हो सकता है।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): अधिकारी आपसे प्रसन्ना रहेंगे। विद्याध्ययन संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। संतान की ओर से अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। वाद-विवाद की स्थिति ना बनने दें। सेहत सामान्य।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): नवीन कार्य की योजना बनाएंगे। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। बिगड़े कार्य सुधरेंगे तथा कार्य में चली आ रही रुकावट दूर होगी। किसी से उपहार प्राप्त हो सकता है। सेहत से समझौता ना करें। यात्रा शुभ।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): कार्यों में रुकावट स मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। लेनदेन के मामलों में पूरी सावधानी रखें। संतान का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग है। यात्रा टालें।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): जीवनसाथी का चयन करने के लिए समय अनुकूल है। सहयोगियों से आशानुरूप सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा से चिंतित हो सकते हैं। वाहन, मशीनरी का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): विद्यार्थी अच्छा परिश्रम करें। भागीदार या कर्मचारी की गतिविधियों पर नजर रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। माता-पिता का स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त होगा।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): किसी पर अत्यधिक विश्वास हानिकारक साबित हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकता है। मित्रों से प्रेम बढ़ेगा। ईश्वर भक्ति, पूजा-पाठ में मन लगेगा। यात्रा शुभ।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): प्रेमी युगलों की भ्रांतियां दूर होकर आपसी प्रेम बढ़ेगा। परिवार के साथ लंबी दूरी की धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। सेहत उत्तम।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): मन में कोई अनजानी आशंका बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। बाहरी यात्राएं आपके लिए शुभफलदायक साबित होंगी। समाज में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। पानी का सेवन अधिक करें।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा। राजनीति के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। निवेश सोच-समझकर करें।