हिन्दू पंचांग के अनुसार 29 मई को महेश नवमी है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव संग माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान शिव को कई नामों से जाना जाता है। आधुनिक समय में प्रचलित नाम महेश, शंकर, बाबा बर्फानी, केदारनाथ, बाबा बैद्यनाथ, भोलेनाथ और भगवान शिव है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण होती हैं। अतः साधक भक्ति-भाव से भगवान शिव की पूजा करते हैं। साथ ही महेश नवमी के दिन व्रत भी रखते हैं। शास्त्रों में निहित है कि महज ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र के जाप से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक को मनचाहा वरदान प्राप्त होता है। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो महेश नवमी के दिन पूजा करते समय भगवान शिव के 108 नामों का जाप करें-