अत्यधिक सेब का सेवन शरीर के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानिए….

– वजन बढ़ना – कहते हैं वजन कम करने के लिए सेब का सेवन करना चाहिए। लेकिन अगर आप दिन भर में अधिक मात्रा में खाते हैं तो यह आपको भारी पड़ सकता है। इसलिए नियमित रूप से एक ही सेब का सेवन करना चाहिए। अत्यधिक खाने से सेब से ही वजन बढ़ने लगता है।
-डाइजेशन – जी हां, सेब का अधिक सेवन करने से आपको पाचन की समस्या हो सकती है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इससे आपका पेट रोज के मुकाबले अधिक साफ हो जाएगा।
– ब्लड शुगर – रोज की तुलना में अधिक सेब खाते हैं तो आपका ब्लड शुगर बिगड़ने की संभावना हो सकती है। और इस तरह की बीमारी होने पर सीमित मात्रा में ही फलों का सेवन करना चाहिए।
– दांतों को नुकसान – जी हां, अत्यधिक सेवन करने से आपके दांत खराब हो सकते हैं क्योंकि सेब में एसिडिक होता है। जिससे दांतों की परेशानी बढ़ सकती है। आमतौर पर दिन में 1 और अधिकतम 2 सेब खाने की सलाह दी जाती है।
– पेट में ऐंठन – इसका सेवन करने से आपको पेट में ऐंठन भी हो सकती है। जिससे लगातार पेट दुखना और पेट में आटी जैसा महसूस होना।
हालांकि यह एक सामान्य जानकारी है। बीमारी होने पर डॉक्टर के कहे अनुसार फलों का सेवन करना बेहतर है।