‘मैंगो वॉलनट शीरा’

सामग्री :

3/4 कप घी, 3/4 कप सूजी, 1/4 कप गेहूं का आटा, 3/4 कप चीनी, 1/2 कप आम का पल्प, 2 कप पानी, 1/2 कप अखरोट, जरूरत लगे तो मिक्स्ड नट्स

विधि :

सबसे पहले अखरोट काट लें। अब पैन में अखरोट रोस्ट करें। ध्यान रहें, यह जले नहीं।
अब इन्हें निकालकर अलग रखें। अब उसी पैन में घी डालें। इसमें सूजी और आटा डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें।
जब इसमें से तेज खुशबू आने के साथ रंग बदलने लगे तो इसमें चीनी और आम का पल्प डालकर चलाएं। अब इसमें पानी डाल दें।
अखरोट डालकर इसे चलाते रहें। अब इसे तब तक चलाएं। अब इसमें पानी डाल दें।
अखरोट डालकर इसे चलाते रहें। अब इसे तब तक चलाएं, जब तक कि शीरे की साइड से घी न छूटने लगे। इस स्टेज पर गैस बंद कर दें अब इस शीरे को गरमागर्म सर्व करें।
घी का करें कम यूज़
शीरा का असली मजा तो खूब घी डालकर ही आता है। अगर आप हेल्थ कॉन्शस हैं तो सूजी और आटे को ड्राई रोस्ट करें और तैयार शीरे पर ऊपर से एक टीस्पून घी डाल दें।
शेफ टिप्स
इस शीरे में ढेर सारे नट्स डालें। इस डिश को बच्चे से लेकर बड़े दोनों ही खूब चाव से खाएंगे। इस डिश की प्रेजेंटेशन ऐसी रखें कि इसे देखते ही खाने का मन कर जाए।

E-Paper