छत्तीसगढ़: नाबालिग को बंधक बनाकर किया बलात्कार, आरोपित गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपित पिछले दो दिन से पीड़िता को अपने घर पर ही रखा था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला डीडीनगर पुलिस थाना क्षेत्र का है।

डीडीनगर पुलिस थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि चंगोराभाठा निवासी 19 वर्षीय अभिषेक तिवारी शादी करने की बात कहकर उसी इलाके में ही रहने वाली नाबालिग को अपने घर ले गया था। उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। पीड़िता के परिजन उसको ढूढ़ रहे थे।

इसी दौरान उन्हें पता चला कि आरोपित के यहां उसकी बच्ची है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़िता पिछले दो दिन से आरोपित के यहां थी। आरोपी अभिषेक के खिलाफ धारा 376, 363,366 और पास्को एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि प्रदेश में लगातार दुष्‍कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों भिलाई में छह लोगों ने सामूहिक रूप से दुष्‍कर्म किया था। प्रदेश में दुष्‍कर्म की इस वारदात के बाद पुलिस की कार्य संस्‍कृति पर सवाल उठाया गया था। इसके अलावा रायपुर में भी दुष्‍कर्म के कई मामले सामने आ रहे हैं। विपक्षीय दलों ने भूपेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं,सदन में भी यह मामला उठाया जा चुका है। दुष्‍कर्म के मामलों को लेकर सदन में हंगामा तक हो चुका है।

E-Paper