धर्मनगरी पहुंचे सीएम योगी आदित्‍यनाथ, बांकेबिहारी मंदिर में किया दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुंभ 2021 की तैयारियों का जायजा लेने और धर्मगुरुओं से मुलाकात करने के लिए रविवार सुबह वृंदावन पहुंच गए हैं। वृंदावन पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे बांके बिहारी मंदिर गए। सीएम ने यहां विधिवत पूजन किया। मंदिर के सेवायत ब्रजेश गोस्वामी ने पूजन कराया। मंदिर में करीब 15 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सन्त ज्ञानानंद के आश्रम कृष्ण कृपा धाम के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री यहां संत से मुलाकात करने के साथ ही आश्रम में ही भोजन करेंगे।

रविवार सुबह से ही वृंदावन जाने वाले मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दिए। मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे हैलीपैड पर उतरे। वृंदावन पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे बांके बिहारी मंदिर गए। मुख्यमंत्री ने यहां विधिवत पूजन किया। मंदिर के सेवायत ब्रजेश गोस्वामी ने पूजन कराया।  मंदिर में करीब 15 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सन्त ज्ञानानंद के आश्रम कृष्ण कृपा धाम के लिए रवाना हो गए। 

मुख्यमंत्री यहां सन्त से मुलाकात करने के साथ ही आश्रम में ही भोजन करेंगे। मंदिर का गेट संख्या एक मुख्यमंत्री के लिए संरक्षित रखा। वहीं मथुरा से वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं को सबसे पहले मसानी चौराहा पर ही रोक दिया गया। इसके अलावा राया से आने वाले श्रद्धालुओं को पानीगांव के यमुना पुल पर रोक दिया गया। मुख्यमंत्री धर्मनगरी में आयोजित होने वाले कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का शुभारंभ करने तथा ब्रजवासियों को 411 करोड़ की योजनाओं की सौगात देने आ रहे हैं। इस दौरान वह धर्मनगरी के संत महात्माओं से भी मुलाकात करेंगे। 

E-Paper