टोनी और हंसिका का गाना ‘बूटी शेक’ ने सोशल मिडिया पर मचाया धमाल

टीवी शो में जज रह चुके टोनी कक्कड़ इन दिनों अपने गानों के कारण हिट हो चुके हैं। आप सभी जानते ही होंगे वह आए दिन नए-नए म्यूजिक वीडियो के जरिए धमाल मचाते हैं। अब इस बार फिर से उनका म्यूजिक वीडियो चर्चाओं में है। जी दरअसल हाल ही में उनका नया गाना ‘बूटी शेक’ रिलीज हुआ है। आप देख सकते हैं इस गाने में टोनी कक्कड़ के अलावा एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी भी नजर आ रही है। वैसे हमेशा की तरह टोनी का यह गाना भी सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही वायरल हो रहा है।

अब टोनी कक्कड़ के इस वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। ‘बूटी शेक’ गाने को 9 फरवरी को रिलीज किया गया है। अब तक इस गाने को 40 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह गाना यूट्यूब पर भी ट्रेंड कर रहा है। वैसे इस गाने को देसी म्यूजिक फैक्ट्री यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में सबसे कमाल की बात यह है कि टोनी ने इसे गाने के साथ-साथ इसको बोल और संगीत भी खुद ही दिए हैं। वैसे इस गाने में हंसिका मोटवानी का भी जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है।

हंसिका को उनकी क्यूटनेस के कारण पसंद किया जाता है और इस गाने में उन्होंने जमकर अपनी खूबसूरत अदाएं दिखाई हैं। वैसे टोनी कक्कड़ के बारे में बात करें तो बीते दिनों ही उनका शहनाज गिल के साथ गाना ‘कुर्ता पजामा’ रिलीज हुआ था। इस गाने में उन्हें खूब पसंद किया गया था। टोनी का यह गाना भी सुपरहिट रहा था। फिलहाल टोनी और हंसिका के गाने ने धमाल मचा दिया है।

E-Paper