महावत और हथिनी के बीच इशारों-इशारों में हुई कुछ बात, देंखे वीडियो

आप सभी ने कई हाथी-हथिनी देखे होंगे जो क्यूट होते हैं। वैसे आज हम आपको एक ऐसी हथिनी को दिखाने जा रहे हैं जो इशारों में बात करते हुए नजर आई है। सुनकर तो आपको हमारी बातों पर यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन इस दृश्य का वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं। इस वीडियो को देखकर आपको जरूर यकीन होगा। आप देख सकते हैं इस वीडियो में हथिनी और महावत इशारों-इशारों में बातें करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो सनातन धर्म के सबसे बड़े मंदिर श्रीरंगम मंदिर के परिसर का है। आप जानते ही होंगे श्रीरंगम को तमिल में तिरुवरंगम कहते हैं। वैसे यह मंदिर तमिलनाडु के शहर तिरुचिरापल्ली में है और इस मंदिर में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश की पूजा की जाती है। कहा जाता है जो भक्त यहां आकर ब्रह्मा, विष्णु और महेश का पूजन सच्चे मन से करता है उसकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है। इसी मंदिर में एक हथिनी है, जिसकी सेवा एक महावत करता है।

अब सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें महावत कमरे की चौखट पर बैठा है और हथिनी उसके पास आ जाती है। उसके बाद हथिनी और महावत के बीच इशारों ही इशारों में बातें शुरू हो जाती हैं। वीडियो में महावत हथिनी से कई सवाल पूछता है और हथिनी उसके सभी सवालों का कभी बोलकर तो कभी इशारों में जवाब देती है। फिलहाल इस वीडियो ने धूम मचा दी है और जो इसे देख रहा है वह यही कह रहा है ‘जानवर और इंसान के बीच का प्यार वाकई में सबसे परे है।’ वैसे इस वीडियो को भारतीय वन सेवा की अधिकारी Sudha Ramen ने ट्विटर पर पोस्ट किया है।

E-Paper