नाबालिग लड़की को छेड़ने पर जमकर पीटने के बाद, आरोपी को खिलाया मानव मल

जयपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक को पीटा गया और उसे मानव मल खाने के लिए मजबूर किया गया। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में युवक को पीटे जाने और मल खिलाया जाना दिख रहा है।

 
बसेरी पुलिस थाने के एसएचओ बाने सिंह ने कहा कि घटना बृहस्पतिवार रात की है। युवक पर एक घर में एक लड़की से छेड़छाड़ किए जाने का आरोप है। लड़की के परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा।

साथ ही उसे मानव मल भी खाने के लिए मजबूर किया गया। नाबालिग से छेड़छाड़ और युवक को पीटे जाने के संबंध में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। छेड़छाड़ मामले में युवक को गिरफ्तार किया गया जबकि पिटाई मामले में सात अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

E-Paper