पटना सहित कई जिलों में मानसून की हो रही बारिश, अगले 3 दिनों में मानसून की होगी बारिश

दक्षिण -पश्चिम मानसून दो दिनों में ही पूरे राज्य में फैल गया है। फिलहाल पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। राज्य के अधिकांश भागों में सोमवार को अच्छी बारिश दर्ज की गई। राजधानी में सोमवार को 27.5 मिलीमीटर बारिश हुई। गया में 14.8, भागलपुर में 12.3 एवं पूर्णिया में 9.2 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मंगलवार को भी राजधानी में अच्छी बारिश होगी। मंगलवार को जमुई के खैरा थाना के रायपुरा इलाके में वज्रपात से मां और बेटे की मौत हो गई। खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा के अनुसार कि मानसून की बारिश पूरे प्रदेश में काफी जोर-शोर से प्रारंभ हो गई है। मंगलवार को भी राजधानी समेत पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। राजधानी में सोमवार तड़के ही बारिश शुरू हो गई थी। दिन में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। दोपहर एक बजे से लेकर ढाई बजे तक बारिश होती रही।

बारिश के बाद राजधानी का मौसम काफी ठंडा हो गया। गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। राजधानी की हवा में 95 फीसद आद्र्रता रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 32.4 एवं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।  सोमवार की शाम तक मानसून बिहार से आगे बढ़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया।

निर्धारित समय पर बिहार पहुंचा मानसून 

मानसून बिहार में समय से ही पहुंचा है। मानसून ने बिहार के बचे हुए 11 जिलाें में भी साेमवार काे दस्तक दे दी। इस तरह मानसून ने 48 घंटे में ही पटना समेत पूरे बिहार काे कवर कर लिया है। साेमवार काे पटना से सटे जिले जहानाबाद, अरवल, सारण, भाेजपुर के अलावा बक्सर, राेहतास, भभुआ और औरंगाबाद के साथ ही सीवान, गाेपलगंज और पश्चिमी चंपराण में मानसून की बारिश हुई।

बता दें कि पिछले साल मानसून 11 दिन देर से 21 जून काे आया था। पटना माैसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि इस बार समय पर मानसून आया है और अब पूरे बिहार में सक्रिय हाे गया है।

उन्होंने बताया है कि अगले दाे दिनाें में राजधानी समेत बिहार के ज्यादातर हिस्साें में कहीं हल्की ताे कहीं अच्छी बारिश हाेने की संभावना है। उसके बाद मानूसन कुछ दिनाें के लिए थाेड़ा कमजाेर पड़ सकता है। उसके बाद फिर बारिश हाे सकती है।

E-Paper